सिंध नदी में बाढ़,तेज बहाव में फंसे 40 लोग, रेस्क्यू जारी | karera

0
शिवपुरी। खबर जिले के करैैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज मौसम की मार के चलते दो गांवों में बाढ़ की हालात निर्मित हो गई है। पूरे जिले में पानी से हाहाकार मच गया है। कोलारस बाढ़ की चपेट में है। सिंध नदी अपने पूरे उफान पर है। अटल सागर में लगातार पानी बढ़ रहा है। जिसके चलते अटल सागर के पूरे गेट खोल दिए गए है। सिंध में बढ़ रहे पानी के बीच ग्राम पुला में हाहाकार मच गया है। इस पानी के में ग्राम पुला के लगभग 40 ग्रामीण फंसे हुए है। 

जानकारी के अनुसार करैरा तहसील के सीहोर थाना अंतर्गत  पुला गांव के बीच सिंध नदी के तेज बहाव में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं। दो दिन से हो रही बारिश के बीच यहां पर सिंध नदी उफान पर हैं और शुक्रवार- शनिवार को को सिंध नदी में पानी बढऩे के बाद गांव के यह लोग फंस गए। प्रशासन के पास भी कुछ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना दी है। 

सीहोर थाना प्रभारी दिनेश बिरथरे ने बताया कि पानी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पानी बढऩे के बाद नदी की धारा जो गांव के पास से निकली है उसमें पानी बढऩे के बाद यह लोग फंसे हैं। अभी इन लोगों को गांव के मकानों पर ऊपर चढ़वा दिया है। फिलहाल इन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। 

इनका कहना है-
में मौके पर ही हूँ,ग्राम पुला में लगभग 40 ग्रामीण फंसे हुए है। हम रेस्क्यू कर रहे है। सभी सुरक्षित है,जल्द ही इन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा। 
रत्नेश तोमर,एसडीओपी करैरा। 

हां सीहोर थाना क्षेत्र सिंध नदी उफान पर है। जहां कुछ ग्रामीण फंस गए है। मौके पर रेस्क्यू दल पहुंच गया है। रेस्क्यू किया जा रहा है। 
राजेश हिंगणकर,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!