चौकीदार की हत्या के 13 आरोपियों पर 1-1 हजार का इनाम घोषित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र में एक चौकीदार की हत्या के मामले में 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में भी पुलिस अधीक्षक ने हत्या के सभी 13 आरोपीयों पर 1-1 हजार का इनाम घोषित कर दी है। 

विदित हो कि सतेन्द्र पुत्र रामसेवक परिहार उम्र 25 साल निवासी खिसलौनी बामोरकला ने थाना बामोरकला आकर रिपोर्ट किया कि 10 तारीक को सुबह करीब 9 चाचा धर्मसिंह, पिता रामसेवक परिहार कचनारिया से लौटकर अपने घर खिसलौनी आ रहे थे, जैसे ही हम लोग अमोलसिंह यादव निवासी कचनारिया के खेत में पहुंचे तभी सभी आरोपीगण एक राय होकर आये और जमीन की पुरानी रंजिश पर से पिता रामसेवक को रास्ते में रोक कर जाति सूचक गालियां देकर सभी ने जान से मारने की नियत से से मारपीट की जिससे मरे पिता रामसेवक बहुत बुरी तरह से घायल हो गये और खून निकलने लगा। 

फरियादी की सूचना पर से पुलिस थाना बामोरकला में धारा 307,323,324,294,341,147,148,149 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया, दौराने ईलाज घायल रामसेवक परिहार की मृत्यु हो गई जिस पर से धारा 302 क ईजाफा किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त हत्या के अपराध को घटित करने वाले निम्न आरोपियों को जो कोई भी व्यक्ति पकड़वाने/गिरफ्तार करवाने/ या सूचना देने में पुलिस की मदद करेगा उसे उनके नाम के सम्मुख दर्शाई गई राशि अनुसार ईनाम से पुरूस्कृत किया जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का निर्णय अंतिम होगा-

इन आरोपीयों पर घोषित हुआ है इनाम 
कल्लू यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये, 
काशीराम यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये, 
दाखीराम यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये, 
शंकर यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये, 
रामकुमार यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये
महेश यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये
हरिभान यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये
पंजाब यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये
सोबरन यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये,
बल्लू यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला  1000/-रूपये
दल्ली यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये,
गंगी यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला      1000/-रूपये, 
बृजभान यादव निवासी खिसलौनी थाना बामोरकला 1000/-रूपये। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!