किरण हत्याकाण्ड: खाली हाथ पुलिस, आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज शहर के राघवेन्द्र नगर में दिन दहाड़े हुए हत्याकाण्ड और लूट की बारदात के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो आज पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में फरार आरोपीयों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। विदित हो कि बीते रोज फरियादी विजय गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 55 साल निवासी राघवेन्द्र नगर ने शिकायत की थी कि मेरी कपड़ों की दुकान टेकरी गली बाजार में हैं । सुबह 10:00 बजे में तथा मेरा लडक़ा शिवम गुप्ता घर से रोज की तरह दुकान पर चले गये थे। मेरी पत्नी श्रीमती किरन गुप्ता घर में अकेली थी। 

रात्रि 09:00 बजे में तथा मेरा लडक़ घर वापस आये तो देखा कि मेरी पत्नी मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी मिली, तथा घर का जेवरात व मेरी पत्नी जो गहने पहने हुए थी वो भी  उसके शरीर पर नहीं था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देहात में अपराध क्रमांक 207/18 धारा 302,394 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना हेतु विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।

जिसपर आज जब पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी तो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आदेश जारी किया कि, जो कोई भी व्यक्ति उक्त अपराध में आरोपी को पकड़वाने/गिरफ्तार करवाने/ या सूचना देने में पुलिस की मदद करेगा उसे 10,000 रूपये का नगद ईनाम मेरे द्वारा दिया जावेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!