शिवपुरी। जिले में कल विघ्नहर्ता पूरे जिले में धूमधाम से विराजमान होंगे। जिसके चलते पूरे जिले में कल से धूम-धाम से आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने वर्ष 2018 के लिए शिवपुरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4, नियम-8 एवं परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा-25 में प्रदत्त शक्तियों के तहत संपूर्ण जिले के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में 13 सितम्बर 2018 गुरूवार को गणेश चतुर्थी (परिवर्तित), 08 नवम्बर 2018 (गुरूवार) को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश शामिल है। जबकि 03 मार्च 2018 को होली की भाईदूज का स्थानीय अवकाश पूर्व में ही दिया जा चुका है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।