किरण की जघन्य हत्या और लूटपाट पर यशोधरा राजे ने किया दु:ख व्यक्त | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिधिंया ने राघवेन्द्र नगर शिवपुरी में कपड़ा व्यापारी की पत्नी श्रीमती किरण गुप्ता की दिन दहाड़े जघन्य हत्या के बाद हुई लूटपाट की गंभीर घटना के प्रति अपना गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस दु:ख की घडी में वे गुप्ता परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दु:ख की घड़ी में पीडित परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमती सिंधिया ने इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से तत्काल चर्चा कर अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही कर, उन्हें कड़े से कड़ा दण्ड देने के निर्देश दिये हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!