बैराड। जिले के बैराड नगर मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुराने बस स्टैण्ड पर नगर वासियो द्वारा भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बैराड भाजपा मंडल के अध्यक्ष रामबाबू मंगल, डॉ. तुलाराम यादव, धारज व्यास, प्रदीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमी सेठ, जगदीश गोबरा,बृजेश कुमार गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह तोमर, राजेश गर्ग, राजीव सिंघल, नागेन्द्र शर्मा, अक्षय जैन, कमलेश तिवारी, माखन सिंह धाकड, सुनील शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, नगर अध्यक्ष श्याम सोनी, डॉ शिवसिंह धाकड़,नीरज गुप्ता, साथ ही सैकडो नगरवासियो द्वारा भावभीनी श्रृदाजंली अर्पित की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, प्रदीप त्रिवेदी, राजकुमार शर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह तोमर, द्वारा उनके बारे मे सरल ह्रदय, अनातशत्रु, भारतरत्न, से सम्मानित साधारण व्यक्तित्व के धनी लेकिन महान नेता थे। जिन्होने अपनी वाणी से भाषा से हिन्दी मे बोलते हुये विदेशो मे भी अपने भाषण का लोहा मनवाया। भारतीय युवा शक्ति उनके भाषण सुनने के लिये व कविताओ को सुनने के लिये आते थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।