बड़ी खबर: बदरवास में 3 जगह गाज गिरी, 2 मौतें, 5 घायल

Updesh Awasthee
0
बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज आकाशीय बिजली लोगों पर कहर बनकर बरसी है। यहां बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है। वही इन घटनाओं में पांच लोगो के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही बदरवास पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे के ग्राम अटलपुर में पहली घटना हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से श्रीबाई धाकड़ पत्नि सिरनाम धाकड़ उम्र 48 अटलपुर की मौत हो गई। पुलिस इस मामले के लिए मौके पर पहुंची तभी सूचना मिली की दूसरी घटना बदरवास कस्बे के ही बरखेड़ा में घटित हो गई। जहां बिजली गिरने से लल्लीराम धाकड़ पुत्र सुखलाल धाकड़ उम्र 35 साल की मौत हो गई। 

इस बारदात के बाद पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तभी तीसरी सूचना मिली कि ग्राम मुडैरी में बकरी चराने गए पांच लोगों पर बिजली गिर गई है। जिससे पांच लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास उपस्वास्थ केन्द्र पर लेकर पहुंच गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!