शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम वायंगा में पति से झगड़ा करने के बाद एक गर्भवती नवविवाहिता ने कुंए में कूंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी हैं। कविता यादव उम्र 25 वर्ष पत्नी हरविंद यादव अपने पति से झगडे के वाद शुक्रवार की सुबह 5 बजे अचानक घर से चली गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दे दी। काफ ी तलाश के बाद भी कविता का सुराग नहीं लगा तो पति हरविंद ने बदरवास थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी।
वहीं मृतिका के पिता ने शुक्रवार की शाम गांव के कुएं में कुंदे डालकर देखा तो शव ऊपर आ गया। शाम करीब 5:30 बजे कविता का शव कुएं से बाहर निकाला गया। अम्हारा निवासी पिता हमीर सिंह यादव का आरोप है कि उसकी बेटी को परेशान किया जाता था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।