कलयुगी मां ने अपनी 5 वर्ष की चांदनी को लावारिस छोड़ा | Shivpuri

0
शिवपुरी। देहरदा तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर पांच साल की बच्ची लावारिश हाल मिली है। डायल 100 पर सूचना के बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। बच्ची को लुकवास पुलिस चौकी लाया गया। बच्ची अपना नाम चांदनी और पिता का नाम सुनील बता रही है। 

बच्ची का कहना है कि उसकी मां, मामा के घर बस में बैठकर चली गई है। लेकिन अपने घर का पता नहीं बता पाने की वजह से बच्ची को गांव के चौकीदार के सुपुर्द कर दिया है। लुकवासा चौकी पुलिस का कहना है कि शनिवार को बच्ची की शिनाख्त कर परिजन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। 

चौकीदार का कहना है कि मैंने भी बच्ची से जानकारी निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सिर्फ अपने पिता का नाम ही बता सकी। बच्ची की जानकारी के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!