पूरनखेडी टोल पर फिर विवाद: ट्रको के कागजो का अपहरण-फिरौती में 6 हजार की मांग

NEWS ROOM
0
कोलारस। कोलारस विधानसभा में स्थित पूरनखेड़ी को टोल टैक्स अब प्रशासन पर भी भारी पड रहा है। प्रतिदिन यहां से जनमानस को साथ अभद्र व्यवहार और लूट खसौट की खबर आती है। आज टोल कर्मियो ने सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन को मानते हुए मनमानि वसूली करने का प्रयास किया। इससे दुखी होकर ट्रक चालको ने अपने पहिए जाम कर दिए। इसके बाद कोलारस थाना प्रभारी ने बडी ही मुश्किल से इस जाम को खुलावाया। 

जानकारी अनुसार पूरनखेडी टोल ओवरलोडिंग निर्धारित राशि से ज्यादा शुल्क वसूला जा रहा था जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस पर जब टोल संचालको ने टोल मैनेजर से बात करनी चाही टोल कर्मिया ने ट्रक संचालको की बात को मानने से मना कर दिया। बताया गया है कि ट्रक के ड्रायवरो से ऑवर लोंडिग की बात बताकर उनके ट्रको की कागजो की फाईल छुडा ली और 6 हजार रू मांग करने लगे।  

टोल कर्मियो की इस हरकत से परेशान होकर बाद ट्रक ऑपरेटरों ने करीब 1: 30 बजे जाम लगा दिया जिससे दोनों और करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण कई यात्री वाहन भी जाम में फं स गए मामले की जानकारी लगते ही कोलारस थाना प्रभारी सतीष सिंह चैहान भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां ट्रक ऑपरेटरों ने टोल से चालक पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को न मानते हुए टोल पर ओवरलोडिंग निर्धारित राशि से ज्यादा शुल्क वसूला करने के आरोप लगाए। 

कोलारस थाना प्रभारी सतीष सिंह चैहान ने मोर्चा संभालते हुए करीब दो घंटै की कडी मशक्कत के बाद ट्रक संचालको को संमझाईश देकर वाहन निकालवाए। इससे पूर्व इस टोल पर पर कई बार विवाद हो गया है। टोल-कर्मी किसी न किसी तरह आम पब्लिक को लूटने का प्रयास कर रहे है,अधिकारी केवल कार्रवाई की बात कर रहे है,इतने सारे विवादो पर भी एक भी कार्रवाई न होना प्रशासन पर भारी दिख रहा है यह टोल..

इनका कहना है
हम बिहार से ट्रक लेकर चले वहां से करीब 20 टोल पडते है लेकिन किसी ने नही रोका ओवरलोड के लिए लेकिन इस टोल पर हमारे वाहन को ओवरलोड बताकर पिछले 24 घंटे से खडा कर रखा है। हमारी फाईल वापस नही कर रहे है 6000 दो फाईल लो यह कह रहे है। 
रामसिंह . ट्रक चालक 

ट्रक डाईवरो ने ओवरलोड चालन को लेकर आपत्ती थी जिस पर उनहोने टोल पर जाम लगाया ओवरलोड वाहनो पर अभी कुछ छूट मिली है टोल के लोग इस बात को मानने को तैयार नही हुए इस पर विवाद हो गया जिस पर हमने जाम को खुलवा दिया। 
सतीष सिंह चैहान, थाना प्रभारी कोलारस
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!