विजयपुरम में 57 का अजय सचदेवा 9 वर्षीय मासूम से कर रहा था डर्टी टच | FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के विजयपुरम कॉलोनी से आ रही है। जहां एक 9 वर्षीय एक मासूम को पास में ही रहने बाले एक दुकानदार ने टॉफी देने के बहाने बुलाया और मासूम के साथ कमरे में ले जाकर डर्टी हरकतें करने लगा। जब मासूम को खोजते उसकी बड़ी बहिन पहुंची तो आरोपी मासूम के साथ गंदी हरकत कर रहा था। तत्काल बड़ी बहिन मासूम को लेकर घर पहुंची और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 8 वजे एक मासूम अपने घर से पास में ही स्थिति किराने की दुकान पर टॉफी लेने गई हुई थी। तभी दुकानदार अजय सचदेवा उम्र 57 साल ने अकेले देखकर मासूम को टॉफी देकर बहलाने लगा और उठाकर अपने कमरे में ले गया। बहुत देर तक जब मासूम घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहिन उसे खोजती हुई दुकान पर पहुंची। 

जब देखा तो दुकानदार कमरे को अंदर से बंद कर उसके साथ डर्टी टच कर रहा था। जब बड़ी बहिन लगातार गेट बजाती रही तो आरोपी ने गेट खोले। गेट खोलते ही मासूम अपनी बहिन से जाकर चिपक गई और पूरी घटना रोते हुए अपनी बड़ी बहिन को बताई। तत्काल बड़ी बहिन मासूम को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

उस शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से दिखाते हुए तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,342 ताहि, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है आरोपी अपने ही घर में एक परचूने की दुकान चलाता है। आरोपी की पत्नि प्रायवेट शिक्षक है। इसके दो बेटे भी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!