करैरा पुलिस ने पकड़ी 48 हजार रूपए की अवैध शराब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में इन दिनों अपराधियों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत आज करैरा पुलिस ने दो आरोपीयों के कब्जे से 48 हजार रूपए की अवैध शराब जप्त की है। पकड़े गए आरोपी उक्त शराब को बेचने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम नंदपुर बालूशाह के पास अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में कहीं ले जाने के लिए खड़े है मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें।

इस पर एडीशनल एसपी कवंर ने तत्काल एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश तोमर के निर्देशन में थाना प्रभारी करैरा निरी. प्रदीप वाल्टर के नेत्रृत्व में पुलिस टीम  सउनि रघुराज सिंह , प्रआर. महेन्द्र सिंह, आर. मोहन, आर.प्रहलाद, आर. अभयराज, आर.सतेन्द्र, आर.संदीप, आर.गजेन्द्र,आर.चालक अनिल के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी। 

दबिश के दौरान दो व्यक्ति ग्राम नंदपुर बालूसाह के पास मुखबिर द्वारा बताए हुलिए में दिखे संदेह होने पर पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगे बाद दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा ,दानों आरोपियों से नाम पता पूछने पर उन्होनेे अपना नाम रामसेवक पिता राजधर लोधी उम्र 58 साल , देवेद्र पिता राजधर लोधी उम्र 29 साल निवासीगण नंदपुर बालूशाह का होना बताया। 

जिनके कब्जे से कच्ची अवैध शराब कुल 240 बल्क लीटर कीमती लगभग 48000 रूपये की जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधाीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!