सुल्तानगढ़ के बाद अब पवा में इकलौता चिराग डूबा, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के लिए फिर से एक और दुख भरी खबर जिले के पोहरी क्षेत्र से आ रही है। जहां आज फिर पवा फॉल पर एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। यह मौत अभी हाल ही में हुए सुल्तानगढ़ हादसे के बाद हुई है। जिसने प्रशासन की पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के वीर साबरकर कॉलोनी में निवासरत योगेन्द्र जैन उर्फ रिंकू जैन अपने मित्रों के साथ पवा वॉटर फॉल पर सण्डे के चलते पिकनिक मनाने गए हुए थे। इनके साथ इनका 14 वर्षीय बेटा भी गया हुआ था। बताया गया है कि वह दोपहर लगभग 12 वजे शिवपुरी से निकले और जाकर वहां नहाए। 

नहाने के बाद योगेन्द्र जैन अपने दोस्तों के साथ अपने बेटे को लेकर बाहर निकल आए और दाल बाटी बनाने में जुट गए। तभी योगेन्द्र जैन का बेटा क्रिश फिर से पानी में चला गया। वहां जाकर क्रिश पानी में नहाने लगा। परंतु गहरा पानी होने के चलते क्रिश पानी में डूबने लगा। 

तभी योगेन्द्र जैन ने देखा तो क्रिश दिखाई नहीं दिया। तत्काल वह पहुंचा तो उनका लाल पानी में गोते खा रहा था। तत्काल योगेन्द्र के साथीयों ने क्रिश को बाहर निकाला। क्रिश को बाहर निकालते ही योगेन्द्र सहित उनके साथियों ने पानी निकाला। 

बताया गया है कि क्रिश को निकालते ही पानी निकलने पर क्रिश ने आंखे खोली। योगेन्द्र तत्काल क्रिश को लेकर शिवपुरी भागे। परंतु क्रिश की रास्ते में हालात बिगडने लगी। तत्कात मासूम को एमएम हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां मासूम को डॉक्टरों ने काफी देर तक प्रयास किया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि क्रिश योगेन्द्र जैन के परिवार का इकलौता चिराग है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!