शिवपुरी। नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई तक जारी है। प्राचार्य आरएस पन्त ने बताया कि कक्षा 10 और 12वीं पास कोई भी छात्र छात्राएं कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए पीपीटी परीक्षा पास होना आवश्यक नही है। बिना परीक्षा पास वाले भी प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर चॉइस फाइलिंग कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए छतरी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य आरएस पन्त से सुबाह 9 से 3 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।