शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने अपना चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य को सौंप दिया है। चार्ज सौंपने से पहले पुलिस अधीक्षक ने देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को कोलारस टीआई का दायित्व सौंपा है। अभी हाल ही में कोलारस टीआई अवनीत शर्मा का कोलारस से गुना ट्रांसफर हो गया था परंतु जिले में थाना प्रभारीयों की कमी के चलते अवनीत शर्मा को पुलिस अधीक्षक ने रिलीव नहीं किया। आज पुलिस अधीक्षक ने टीआई अवनीत शर्मा को रिलीव कर कोलारस थाने की कमान देहात थाना प्रभारी को सौंपी है।
यहां बता दे कि देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान की अटकलें सिटी कोतवाली के खाली होने पर लगाई जा रही थी। परंतु अभी तक सिटी कोतवाली संजय मिश्रा को पुलिस अधीक्षक ने रिलीव नहीं किया है। जिससे सतीश सिंह चौैहान के आने की अटकलों पर पुलिस अधीक्षक ने विराम लगा दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।