शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज इलाके से आ रही है। जहां एक युवक को रंगदारी दिखाकर एक युवक ने शराब के लिए पैैसे मांगे। युवक ने जब रूपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने फरियादी को जमकर पीट दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार धीरज पुत्र नारायण बाल्मिकी निवासी न्यू ब्लॉक बाजार से अपने घर जा रहा था। तभी कमलागंज के पुल के पास आरोपी नरेन्द्र कोली ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब फरियादी ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने फरियादी को जमकर पीट दिया।
इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 327,341,323,294,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।