शौच के लिए गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ DIRTY TOUCH

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के बामौरकलां गांव में एक किशोरी के साथ डर्टी टच का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। हांलाकि पुलिस इस मामले को सस्पेक्ट मान रही है। जानकारी के अनुसार बामौैरकलां गांव निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर से सुबह शौच के लिए जा रही थी। 

तभी गांव का ही आरोपी नरेन्द्र राय रास्ते में आ गया और किशोरी का रास्ता रोककर किशोरी का हाथ पकडक़र किशोरी के साथ अशलील हरकत करने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती को इस मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। हांलाकि पुलिस इस मामले को सस्पेक्ट मान रही है। 

पुलिस मान रही है कि किशोरी देखने में बालिग लग रही है। जबकि परिजनों ने जो कागज पुलिस को उपलब्ध कराए है उसमें किशोरी की उम्र 12 वर्ष है। पुलिस इस मामले में किशोरी का मेडीकल करा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!