शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मारौरा गांव से आ रही है। जहां एक ट्रेक्टर और एक पिकअप में आमने सामने से भिड़त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक एमपी 06 जी 0520 शिवपुरी से बैराड़ की ओर जा रही थी। तभी मारौरा गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर ने पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप खेत में जाकर गिरी।
इस हादसे में पिकअप के ड्रायवर जीतेन्द्र रावत निवासी बैराड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सबार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।