SHIVPURI के पुजारियों को कर्मकांड सिखाएगी शिवराज सिंह सरकार

Updesh Awasthee
0
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार अब शिवपुरी के पुजारियों को भी प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश के 7 जिलों के डेढ़ हजार पुजारियों को चयनित किया गया है। इसमें शिवपुरी भी शामिल है। इन्हे विशेष पर्व और त्योहारों पर की जाने वाली पूजा विधि, अनुष्ठान और कर्मकांड सिखाया जाएगा। उन्हें पंचांग पढ़ना भी सिखाया जाएगा। इसके लिए सरकार अपनी तरफ से विशेषज्ञों को भेजेगी। 

प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के सात केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा शामिल हैं। इन केंद्रों पर पुजारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। ये दो दिवसीय प्रशिक्षण 15 जुलाई से शुरू होगा। प्राधिकरण ने प्रशिक्षण स्थल, पुजारियों के ठहरने आदि का इंतजाम करने की जिम्मेदारी संबंधित केंद्र के कलेक्टरों को सौंपी है।

प्रशिक्षक आचार्यों और पुजारियों को मिलेगी ये सुविधा
प्रशिक्षण देने वाले आचार्य और विद्वानों को आने-जाने का किराया और मानदेय दिया जाएगा। उनके ठहरने और भोजन का इंतजाम मुफ्त किया जाएगा।
पुजारियों को भी प्रशिक्षण केंद्र पर आने-जाने का किराया दिया जाएगा। उनके भी ठहरने और भोजन का इंतजाम निशुल्क किया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद पुजारियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिससे वे पूजा, अनुष्ठान और कर्मकांड के जानकार कहलाएंगे।

पुजारियों को यह सिखाया जाएगा
मंदिर में भगवान की प्रभात आरती, भोग आरती और शयन आरती कैसे की जाती है।
शिवरात्रि, नवरात्रि, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे विशेष पर्व पर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा किस तरह की जाती है। इसकी जानकारी भी पुजारियों को दी जाएगी।
इसके अलावा छोटे-मोटे अनुष्ठान जैसे दुर्गा सप्तशती पाठ, अभिषेक, भूमिपूजन, वास्तु पूजन, वाहन पूजन करना भी सिखाया जाएगा।
कुछ पुजारियों को पंचांग देखना नहीं आता इसलिए प्रशिक्षण में पंचांग देखना भी बताया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!