शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना क्षैत्र के सर्राफा मौहल्ले में निवासरत एक महिला को कंरट लग जाने से बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार क लिए प्राथिमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में भर्ती कराया जहॉ महिला की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। अस्पताल पहुॅचने से पहले ही महिला ने दम तोंड दिया।
जानकारी के अनुसार जिले के कोलारस में सार्राफा मौहल्ले में रहने बाले जयंती जैन की 52 बर्षीय पत्नि किरण सुबह 5 बजे के लगभग पानी के नल आने पर पानी का टिल्लू लगा रही थी।
तभी अचानक टिल्लू में करंट आ गया और किरण इस कंरट की चपेट में आ गई। जिससे किरण की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।