भोपाल। 'तबादले वाली मेडम' को कौन नहीं जानता। राप्रसे की वही महिला अधिकारी जो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीती थीं। हां हां, वही जिनकी 13 साल की नौकरी में 25 तबादले हो चुके हैं। जिन्होंने तबादलों से तंग आकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख दी थी। सई पकड़े हैं, वही अमिता सिंह तोमर उर्फ 'तबादले वाली मेडम' अब श्योपुर आ रहीं हैं। अमिता सिंह फिलहाल सीधी जिले में पदस्थ थीं। इससे पहले वो राजगढ़ जिले में थीं। राजगढ़ से उन्हे 800 किलोमीटर दूर सीधी भेजा गया था। अब सीधी से 500 किलोमीटर दूर श्योपुर भेजा गया है। तबादला लिस्ट में नाम आते ही कलेक्टर दिलीप कुमार ने उन्हे रिलीव कर दिया है। उम्मीद है सोमवार तक श्योपुर के पत्रकारों को इंटरव्यू के लिए 'तबादले वाली मेडम' मिल जाएंगी। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अमिता सिंह का यह 26वां तबादला है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।