राजे ने कहा: नगरपालिका में भ्रष्टाचार, मीडिया ने पूछा: कार्रवाई क्यों नहीं करती सरकार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में शिवपुरी विधायक और प्रदेश मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रेस वार्त में नपा के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने का बयान दे डाला। मीडिया ने भी तत्काल सवाल दागा कि राज्य में आपकी सरकार है, यदि नगरपालिका में भ्रष्टाचार है तो अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। प्रेस के इस प्रश्न पर प्रदेशाध्यक्ष और खुद श्रीमती राजे चुप्पी साध गए लेकिन मंत्री की इस बयानी से बड़ा सवाल यह खडा होता है कि अगर सरकार की कद्दावर मंत्री यह मानती हैं शिवपुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और सब कुछ उनके संज्ञान में होने के बावजूद भी दोषियों के खिलाफ  भाजपा की सत्ता होते हुए भी कार्यवाही ना हो पाना कहीं ना कहीं प्रदर्शित करता है कि या तो कांग्रेस शासित नगर पालिका के लोग सरकार से  ज्यादा ताकतवर हैं। 

या यू कह ले कि पत्रकार वार्ता में की गई कद्दावर मंत्री की बयानी सिर्फ  एक राजनीतिक बयान मात्र है, अन्यथा कोई कारण नहीं कि सरकार के संज्ञान में भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बावजूद शिवपुरी नगर पालिका के दोषी कार्यवाही से अछूते बने रहें, जबकि विदित हो पिछले कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें शासन द्वारा बर्खास्त किया गया था, और यहां कांग्रेस शासित नगर पालिका के भ्रष्टाचार में लीन होने से मंत्री के अवगत होने के बावजूद कार्यवाही ना होना समझ से परे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!