उपचुनाव की हार से फर्क नहीं पड़ेगा: राकेश सिंह

0
शिवपुरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनाऐगी। भाजपा के ओर से शिवराज सिंह एक मात्र चेहरा होंगे और हमारा नारा भी फिर भाजपा फिर शिवराज होगा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रोजेक्ट होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में जितने भी बडे चेहरे है वे एक चेहरे को समाने नही आने देगेें। और सभी नेताओ में आगेे रहने की लड़ाई शुरू हो जाऐगी। वे एक नही है और न ही एक हो सकते है। भाजपा को कांग्रेस से कोई चुनौती नही है। भाजपा सदर ने उपचुनावों में मिली हार को कहकर हल्का करने का प्रयास किया उपचुनावों की हार जीत से मुख्य चुनाव का आंकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने 70 विधायक टिकट कटने सम्बन्धी चल रही अटकलों पर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि पार्टी की आंतरिक रणनीति सार्वजनिक नहीं की जाती।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!