शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तेंदुआ क्षेत्र में एक दुकानदार ने 8 साली की नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग किसी तरह आरोपी से छूटकर घर भागकर आई और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। जहां परिजन थाने गए और पुलिस से शिकायत की थाना प्रभारी विकास यादव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तेदंआ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने गई हुई थी।
जहां उसे खाना खाने के बाद अनाज मिला उस अनाज को लेकर वह तेंदुआ में ही स्थित दुकानदार विनोद धाकड के पास गई और अनाज के बदले रूपए मांगे, इस पर आरोपी ने बालिका को दुकान के अंदर बुला लिया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया, मासूम के साथ मारपीट भी की गई है उसके चेहरे पर चोट के निशान है।
नाबालिग चिल्लाई तो उसे विनोद ने डर में मारे छोड दिया। बताया गया है कि मासूम भागकर घर पहुंंची ओर परिजनो को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में अरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 54/18 पर धारा 354,323, 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।