नपा से अपना पैसा वसूलने अग्रवाल समाज करेगा घेराव: यशोधरा को सौपा जाऐगा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक निर्माण की राशि भुगतान नहीं करने को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज में रोष व्याप्त है और इस रोष को प्रकट करने आज 5 जुलाई को संपूर्ण अग्रवाल समाज के लोग प्रात 11 बजेे एकत्रित होकर मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से महारैली निकालेंगें और यह महारैली नगर पालिका पहुंचकर नपा सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समाज के द्वारा अग्रसेन चौक निर्माण में हुई व्यय राशि के भुगतान व जीर्ण शीर्ण अवस्था में बने चौक के शीघ्र निर्माण को लेकर मांग की जाएगी। इसके अलावा समाज द्वारा ज्ञापन जिलाधीश एवं कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भी सौंपा जाकर इस समस्या से अवगत कराकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। 

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ताए पर्व अध्यक्ष अजीत जैन ठेईया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, संयुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती तनुजा गर्ग, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता चेनू, महामंत्री सतीश मंगल, सहमंत्री अमित बिन्दल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन सोनू पंसारी, व प्रचार मंत्री अरिहंत जैन पत्ते वाले, ने संयुक्त रूप से बताया कि अस्पताल चौराहा शिवपुरी पर अग्रसेन चौक के निर्माण में नगर पालिका शिवपुरी द्वारा अवरोध उत्पन्न करने एवं चौक निर्माण की राशि का भुगतान ना करने के विरोध में आगामी 5 जुलाई को अध्यक्ष व सीएमओ नगर पालिका, जिलाधीश शिवपुरी एवं कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को इस पूरे मामले से अवगत कराने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

मांग की जाएगी कि समाज द्वारा अस्पताल चौराहे पर महाराजा अग्रसेन चौक को लेकर कराए गए निर्माण की राशि समाज ने वहन की जिसे विधायक निधि अथवा नगर पालिका के माध्यम से समाज को प्रदान की जाना थी लेकिन आज निर्माण कार्य के बाद भी करीब छ: माह हो गए और राशि अब तक समाज को प्राप्त नहीं हो सकी। 

इसके अलावा अग्रसेन चौक आज भी जीर्णशीर्ण हालातों में है इस कार्य को भी शीघ्र पूरा कराया जाएए क्योंकि आगामी समय में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह पर्व आने वाला है। अपनी इस मांग को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के सभी समाज बन्धुओं से इस 5 जुलाई को प्रात: 11 बजे से मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से निकाली जाने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!