नरेन्द्र सिंह तोमर का शिवपुरी दौरा, यह है दौरा कार्यक्रम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 06 जुलाई को जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर 06 जुलाई को कार द्वारा प्रात: 04.15 बजे झांसी से रवाना होकर प्रात: 06 बजे शिवपुरी पहुंचेगें। जहां आप प्रात: 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और दोपहर 01.30 बजे कार द्वारा शिवपुरी से करैरा के लिए रवाना होंगे। 

जहां आप दोपहर 02.30 बजे कृषि उपज मण्डी करैरा पहुंचेगें। करैरा में आप नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा दिव्यदर्शन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। मण्डी परिसर में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

अपराह्न 04 बजे नवीन शिशु मंदिर भवन का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न 05.30 बजे दिनारा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे और अलगी गांव से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!