कोलारस। सावन के लगते ही श्रद्धालु खुशहाली की कामना लिए साइकिल यात्रा करते हुए मां वैष्णो देवी धाम की ओर रवाना होने लगे। इसी के चलते प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व मंगल कामना के लिए मां वैष्णो देवी साइकिल यात्रा के लिए भक्त रवाना हुए, रवाना होने से पहले सभी भक्त हनुमान मंदिर पहुंचे जहां से पूजा पाठ कर साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णो देवी के भक्त जम्मू के लिए रवाना हुए।
जत्थे में 8 से ज्यादा भक्त शामिल हैं। यह जत्था पिछले 6 वर्ष मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए साईकिल से जाता है। भक्तो को विदा करने के लिए परिजनो के साथ कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे पहुंचे जिनहोने भक्तो के लिए साईकिल, रेनकोट भेंट किये और मंगल कामना के साथ सभी भक्तो को मां वैष्णोधाम के लिए रवाना किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।