अवैध रूप से तीर्थाटन करने गए भाजपा नेता ने भाजपा की योजना की कलई खोली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस के एक नेताजी अवैध तरिके से तीर्थाटन को निकल गए, खबर की मिडिया को भनक नही लगती लेकिन नेताजी ने ही प्रेस नोट जारी कर दिया और मिडिया को संदेश दिया कि मै तीर्थाटन को गया हूॅ, और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की पोल खोलते हुए कई आरोप लगा डाले। खबर गुवाहटी शहर में मिडिया को बयान देते नेताजी और अन्य तीर्थयात्रियो के चमकते चेहरे शहर के कुछ व्हाटसएप पर नजर आई। कोलारस के भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमारिया, कल शहर से कमा या देवी रवाना हुई मुख्यमंत्री तीर्थट्रेन से रवाना हुए है। वहां कैसे गए है, किस पात्रता से गए है किसी को पता नही है। बस यह पता है कि वे गए है। 

बताया गया है कि उक्त मण्डल अध्यक्ष सत्ताधारी दल की धौंस पर इस यात्रा में शामिल हुए है। जबकि कई पात्र हितग्राही इस यात्रा से वंचित रह गए। हांलाकि इस मालले में कोलारस नगर पंचायत ने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया। 

यह यात्रा शिवपुरी से रवाना होकर गुवाहटी पहुंची तो वहां भी इन नेताओं ने जमकर हंगामा किया। यहां से गए नेताओं ने असम गुवाहटी में मीडिया को बताया कि इस योजना की जिम्मेदारी लेने वाले विभाग IRCTC ने यात्रीयों के साथ छलावा किया है। इस यात्रा मेें जिम्मेदारों ने न तो यात्रीयों को खाने की कोई व्यवस्था की। न ही उनके रहने का कोई बंदोबस्त किया। इस योजना के नाम पर विभाग पर रूपए डकारने का आरोप भी यात्रीयों ने लगाया है। 

गुवाहाटी में दिए आवेदन में यात्रीयों ने आरोप लगाया कि इस विभाग की वजह से मुख्यमंत्री की छवि पूरे देश में धूलित हुई है। जिस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाना अनिवार्य है। उसके बावजूद भी यहां कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। यहां बता दे कि इस योजना में अपात्रों तो योजना का लाभ ले रहे है। परंतु पात्र इस योजना से दूर है। यह सब यहां इस योजना का संचालन करने वाले विभाग की मिली भगत से हो रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!