शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बड़ौदी स्थित नई जेल के पास खाली गड्ढे में बरसात का पानी भर गया है। कुछ बच्चे गड्ढे में नहाने पहुंच गए। इसी गड्ढे में एक बालक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रंजीत आदिवासी पुत्र संजय आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी बड़ौदी सोमवार की शाम 7 बजे घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाशा तो दूसरे बच्चों ने बताया कि रंजीत गड्ढे में नहाने के लिए नई जेल के पास आया था।
बच्चों द्वारा बताने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो गड्ढे में रंजीत का शव उतराता मिला। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।