शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में एक महिला कर्मचारी के साथ गांव के ही आरोपी ने मारपीट कर कागज फाड दिए। इस मामले की शिकायत महिला कर्मचारी ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आयुर्बेदिक अस्पताल झिरी में पदस्थ शोभा शर्मा पत्नि हरीओम शर्मा उम्र 47 साल अपने अस्पताल में ही शासकीय काम कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी जिन्नू मुसलमान पहुंचा और शोभा शर्मा को अस्पताल से जाने की कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया।
इस विवाद के चलते आरोपी ने महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत शोभा शर्मा ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 353, 332,294 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।