BJP युवा मोर्चा ने निकाली बाईक रेली: अबकी बार 200 के पार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के खोड़ मंडल में भाजपा संघठन मंत्री देवेंद्र भार्गव व भाजापा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में भाजापा की जीत सुनिश्चित करने एवं युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश से एक कार्यक्रम खोड़ भाजापा कार्यालय पर रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजापा संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजापा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के द्वारा की गई। जिसमें अध्यक्ष द्वारा भाजापा युवा मंडल अध्यक्ष राहुल भार्गव एवं भाजापा मंडल में पधारे हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव बिल्कुल नजदीक आ चुका है। और हमें अब कमर कस्ते हुए अपना पूरा समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में ही देना है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है और प्रदेश में भी हमारी ही सरकार है, सरकार के द्वारा अनेको योजनाएं सभी लोगों एवं सभी वर्गो को ध्यान में रख कर बनाई गई है परंतु  फि र जानकारी का लोगों में अभाव है मेरा सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वे शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी सभी वर्ग के लोगों तक पहुंचाऐं और जो लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने में लेने से वंचित रह गए हैं। 

उन्हें योजनाओं जानकारी देंए इसी तरह की कार्यशैली से ही हम आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे और इस बार हमें पूरी ताकत लगाते हुए 200 के पार सीट लेकर आनी है। 

इसके उपरांत खोड़ में भाजापा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल भार्गव की अगुवाई में पूरे ग्राम में बाइक रेली निकालते हुए अब की बार दो सो  के पार जैसे नारों के साथ रेली निकाली गई इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में भाजापा संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव भाजापा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भाजापा युवा मंडल अध्यक्ष राहुल भार्गव भाजापा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज नारायण रूसिया, उत्तम नीखरा, सतीश गेडा, आबिद बख्श पत्रकार, नवीन भार्गव, शीशपाल परिहार, भरत लोधी, मनोज परिहार, सोनू जाटव, खैमराज जाटव, धर्मेंद्र लोधी, चाली राजा मनीष यादव, शिवाजी राजाए किट्टू राजा के साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!