शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसका ही सहपाठी किशोरी के घर में ही रंगरैलियां मना रहा था। तभी किशोरी का भाई घर पर आ धमका। उसने किशोरी को इस हालात में देख अपने माता पिता को उक्त वारदात के बारे में बताया। जहां परिजन किशोरी को लेकर इंदार थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर नाबालिग किशोर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में अकेली थी। माता पिता फसल में दबाई डालने गए हुए थे। तभी गांव का ही आरोपी आ धमका और किशोरी के साथ जबरन रेप की बारदात को अंजाम दिया। जब परिजन घर आए तो किशोरी ने पूरी बारदात अपने परिजनों को बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि किशोरी कक्षा 8 की स्टूडेंट है और आरोपी किशोर भी उसी स्कूल में कक्षा 10 का स्टूडेंट है। दोनों के बीच स्कूल में ही प्रेम प्रसंग प्रारंभ हुआ जो कि किशोरी के घर तक जा पहुंचा। परिजनों की अनुपस्थिति में किशोरी ने अपने नाबालिग प्रेमी को बुला लिया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी किशोरी का भाई आ धमका। जिसने दोनों को देख लिया। उसके बाद पुलिस ने आज किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी किशोर के खिलाफ रेप की धारा 376,पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।