शहर में चोरों के हौंसले बुलंद: खिडक़ी तोडक़र PULSAR बाईक पार कर ले गए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में इन दिनों बाईक चोरों के हौंसले बुलंद है। चोर दिन दहाड़े बाईक चोरी की बारदात को अंजाम दे रहे है। सीसीटीव्ही से शहर की सुरक्षा का दबा करने बाली पुलिस हाथ पर हाथ धरें बैठे है। ऐसी ही आज एक बारदात फिजीकल थाना क्षेत्र में घटित हुई है। जहां रात्रि में चोरों ने एक घर की खिडक़ी तोड़ते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार राजकिशोर पुत्र विष्णु प्रसाद उपाध्याय निवासी न्यू सुभाष कॉलोनी अपने घर में सो रहे थे। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने बारदात को अंजाम देते हुए खिडक़ी तोडक़र घर में घुसे। घर में घुसकर चोर घर में रखी पल्सर बाईक क्रमांक एमपी 33 एलएम 5550 सहित एक एलसीडी और होम थियेटर चोरी कर लगे। उक्त चोर भागते हुए पडौस में लगे सीसीटीव्ही में तीन लोग भी कैद हुए है। परंतु पुलिस की पहुंच से दूर है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर धारा 380,475 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!