शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2208 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2018 को प्रात: 11 बजे छत्रसाल स्टेडियम पिछोर जिला शिवपुरी में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा द्वारा की जाएगी।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, गुना-शिवपुरी के लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछोर विधायक के.पी.सिंह उपस्थित रहेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।