शिवपुरी। ऐतिहासिक महत्व के करोड़ों के मूल्य का स्वर्ण कलश जो कि विगत दिनों चोरी हो गया था, इस विषय मे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला से बात करके उनसे अनुरोध किया कि चोरी हुए स्वर्ण कलश त्वरित कार्रवाई करके बरामद किए जाएं। ताकि उनकी पुन: पूरे धार्मिक विधि विधान से फिर से स्थापित किया जा सके, क्योकि सदियों पुराने इस स्वर्ण कलश के साथ लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है।
सांसद सिंधिया ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी चर्चा की। सांसद श्री सिंधिया ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।