उक्त फोटो ही बता रहा है कि कैसे रैकी की गई होगी इस चोरी गए 15 करोड के कलश की

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खनियाधानां राजमहल के रामजानकी मंदिर के गुंबद से 55 किलो सोने का कलश अज्ञात चोरो ने चुरा लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ 10 हजार का ईनाम घोषित करते हुए अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि पुलिस को इस चोरी के मामले में अहम सुराग लगने की खबर आ रही है। वही उक्त फोटो ही बता रहा है कि कैसे चोरो ने इस कलश की रैकी की होगी।  

जैसा कि विदित है कि बीते रोज खनियाधानां के राजमहल में स्थित रामजानकी मंदिर के पुताई का काम हुआ था। इसमें महाराष्ट्र के नांदेड के मजदूर आए थे। पुलिस भी इसी दिशा में काम कर रही है,और इस कारण ही पुलिस की टीमे महाराष्ट्र रवाना हुई है। और इन मजदूरो के नाम पते राजमहल में मिल गए है। 

सूत्रो का कहना है कि जो पुलिस की टीमे महाराष्ट्र रवाना हुई है उन्है उक्त मजदूर घर पर नही मिले है वह की दूसरी जगह मजदूरी कर रहे है। पुलिस की टीम अब उन्है तलाशने वहा रवाना हो गई है। दूसरी ओर जिले की साईबर टीम को भी इस मामले में सफलता मिलने के खबर मिल रहीे है। इस क्षेत्र के मोबाईल टावरो में ऐसे कई मोबाईल नंबर लोकेट हुए है जो पुलिस के लिए अहम सुराग बन सकत है। 

आज ग्वालियर संभाग के आईजी आंशुमान यादव भी खनियाधानां पहुंंचे थे और उन्होने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाऐगा और शिवपुरी नही भोपाल पुलिस की कई टीमे इस चोरी को ट्रेस करने के लिए बनाई गई है। वही उक्त फोटो भी कह रहा है कि इस चोरी हुए कलश की चोरो ने कैसे रैकी की होगी। 

रामजानकी मंदिर की पुताई के समय गुबंद की भी पुताई की गई थी। इस गुंबद की पुताई करने के लिए मजदूर इस कलश के बहुत नजदीक तक गए थे। उन्होने बडी ही आसानी से इस कलश की रैकी की होगी हो सकता है सभी एंगिलो से फोटो शुट भी किए होंगें, और इसको कैसे निकालेंगें, यह गुबंद पर कैसे कसा है सभी तरह की जानकारी पूर्व से ही जानकारी चोरो के पास थी। इस बात से इन सभी बातो की संभवना इस कारण मिल रही है कि इससे पूर्व भी 2 बार चोरी का प्रयास किया था लेकिन सफलता नही मिली थी। लेकिन इस बार चोरो की प्लानिंग फूलप्रुप थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!