पिछोर। जिले के पिछोर थाने के रखोरा गांव में एक महिला को संतान प्राप्ति का लालच दिखाकर दो बदमाश दो लाख रुपए के जेवर समेटकर ले गए। ठगे जाने के बाद महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सनत देवी पत्नि संजीव लोधी उम्र 23 साल निवासी रखोरा की शादी को चार साल हो गए हैं। रविवार की दोपहर 1 बजे घर पर बाइक से दो युवक आए और कहने लगे कि चंदेरी से तुम्हारे पिता ने भेजा है। यदि संतान चाहिए तो सारे जेवर ले आओ, घर में एक भी नहीं छूटना चाहिए। महिला सारे जेवर उठाकर ले आई।
इसके बाद युवकों ने कहा कि गहनों का शुद्धिकरण करना है, अंदर से शुद्ध जल लेकर आओ। महिला जैसे ही अंदर गई और पानी लेकर लौटी तो दोनों युवक गहने लेकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बार चंदेरी अपने पिता को फोन लगाकर पूछा। पिता ने दो युवकों को भेजने वाली बात से इनकार कर दिया। ठगे जाने के बाद परिजनों के साथ महिला ने सोमवार को थाने आकर सूचना दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।