शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र तहत आने वाले ग्राम पिपरोनिया से एक 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली जिस पर परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। ग्राम पिपरौनिया की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर लगभग 3 बजे घर से कहीं चली गई। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को धर्मवीर लोधी निवासी दुलई के साथ देखा गया है।
जिस पर परिजन थाने गए और मामले में धर्मवीर पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। जिस पर पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।