हिम्मतपुर। हिम्मतपुर से दो किलोमीटर दूर दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में एक दलित व्यक्ति की दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी पुलिस ने इस मामले मे हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है
ग्राम छितीपुर में रहने वाले दलित युवक बल्लू उर्फ हुकुमसिंह खंगार निवासी छितीपुर 12 जून को अपने मकान के बाहर बैठा था तभी गांव के तीन दबंग युवक राजकुमार लोधी, वकील लोधी, चेयरमेन उर्फ फूलसिंह लोधी निवासी छितीपुर शराब पीकर बल्लू के मकान के पास आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे।
जब बल्लू ने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में बल्ले के हाथ, पैर व सिर में चोट आई। मामले में पुलिस ने बल्लू की शिकायत तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।