तापमान गिरने से डिस्टर्ब हुआ लो प्रेशर जोन, पारा 39 पर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते तीन दिन से प्री मानसून कि बारिश रुक जाने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस बारिश के कारण 8 जून के बाद तापमान गिरना शुरू हो गया, जो 10 जून तक आते-आते 35 डिग्री पर आ गया था। तीने दिन से बारिश रुकने और आसमान साफ होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। चार दिन में 5 डिग्री तापमान बढ़कर 39 डिग्री पर पहुंच गया। इसका कारण लो प्रेशर जोन डिस्टर्ब होने की बात कही जा रही है। तेज हवा चल रही है। हवा में नमी आने से तापमान में पहले जितनी बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। हालांकि प्री मानसून के हिसाब से बीते साल भी अधिक बारिश इस साल हो चुकी है। 

पहले मानसून आने की गति अधिक थी, अब धीमी 
मौसम विशेषज्ञ राजू शर्मा के मुताबिक अधिक तापमान के कारण बना लो प्रेशर जोन तापमान गिरने के बाद डिस्टर्ब हो गया है। पहले मानसून आने की गति अधिक थी लेकिन अब धीमी हो गई हैं। इसी के चलते प्री मानसून की बारिश रुक गई है। शर्मा ने बताया कि हवा चलने से पहले जितना तापमान नहीं बढ़ेगा। हवा में नमी आ रही है। 

एक घंटे बंद रही शहर की बिजली 
बारिश और त्योहार के दौरान नियमिति बिजली प्रदाय करने के उद्देश्य से गुरुवार को सुबह 1 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जिससे लोग काफी परेशान होते नजर आए। वैसे बिजली विभाग द्वारा आए दिन बिजली की कटौती की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!