कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पचाबली में अपने मायके में रह रही एक महिला की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया आरोपी गुना के केंट थाना क्षेत्र का निवासी है। विदित हो कि 1 जून को ग्राम पचाबली में निवासरत मृतिका भूमिया बाई की उसके ही पति विजना उर्फ विजन आदिवासी पुत्र माधौ सिंह आदिवासी उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिंहबासा चक थाना केंट गुना ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपी आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर महिला अपने मायके से ससुराल नहीं जा रही थी। इसी बात से छुब्द होकर आरोपी ने महिला को कुल्हाड़ी से काटकर फरार हो गया था।
पुलिस उक्त आरोपी की तलाश में हर संभब जगह पर दबिश देती रही परंतु आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागता रहा। बीते रोज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अपनी बहिन के यहा बिनेगा गांव में जा रहा है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त आरोपी को दबौच लिया। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मेंं पेश किया जहां से न्यायालय ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।