कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरैह से आ रही है। जहां बीते कुछ दिनों पूर्व आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नि के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया हैै। जानकारी के अनुसार ग्राम खरैह में रहने वाले सतीश पुत्र कंगलिया आदिवासी ने 26 फरवरी को सुबह के समय अपने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि गांव का ही रहने वाला विनोद खटीक की वजह से उसके भाई ने आग लगाई है। पुलिस ने जब कारण पूछा तो बताया कि विनोद उसके भाई की पत्नी को अपने साथ ले गया था जैसे-तैसे वह अपनी पत्नी को वापस घर लेकर आया लेकिन थोड़े ही दिनों बाद फिर से वह उसकी पत्नी को ले गया साथ ही विनोद खटीक बार-बार उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था।
जिससे तंग आकर उसके भाई ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि विनोद खटीक की प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने आग लगाई थी जिस पर पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।