बोर की मशीन से निकला पाईप पास खड़े युवक पर गिरा, मौके पर ही मौत

Updesh Awasthee
0
करैैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गधाई में बोरवैल मशीन से पाइप गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठवाकर पीएम के लिए भिजवाकर मशीन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र पुत्र चतुरसिंह कुशवाह (15) निवासी रामनगर गधाई के घर के पास में बोरबेल कर मशीन खड़ी हुई थी। तभी बोरवैल के चालक ने लापरवाही तरीक से पीछे बैक किया जिससे गाड़ी से एक पाइप पुष्पेंद्र के सिर पर गिर गया जिससे गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को छोडक़र फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!