अनियंत्रित ट्रक ने डायल 100 को उड़ाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत लोढ़ी माता मंदिर के पास एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डायल-100 में टक्कर मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इस डायल 100 के ड्रायवर वासुदेव पुत्र भग्गूराम निवासी वार्ड क्रमांक. 11 ने बताया कि डायल-100 अपने नोडल पाइंट पर खड़ी हुई थी वहीं पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4859 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के समय डायल-100 में कोई नहीं था जिस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!