भाजपा नेता गोटू जैन के खिलाफ किसानों ने किया चक्काजाम | VIDEO

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते शाम शहर के देहात थाना क्षेत्र में स्थिति बडौदी गांव में पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन के कोल्ड स्टोर पर मारपीट के मामले में आज फिर हंगामा हो गया है। आज मारपीट के बाद ग्वालियर से लौटकर आए फरियादी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। फरियादी पक्ष का आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विदित हो कि बीते रोज धीरज सिंह यादव पुत्र बक्क्षी यादव निवासी बीलारा थाना सिरसौद अपना चना देवेन्द्र जैन के बडौदी स्थिति कोल्ड स्टोर में रख कर बापिस लेने गया था। जिसपर धीरज ने कोल्ड में चना बदलने का आरोप लगाया था। यह आरोप धीरे-धीरे मुंहबाद में बदल गया। जिसपर पीडि़त ने आरोप लगाया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठीयों से जमकर मारपीट करते हुए उसकी बुलेरों कार की तोडफ़ोड़़ कर दी। 

इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर सभी 4 आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया था। पीडि़त को जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया गया था। परंतु उक्त घटनाक्रम में फरियादी यादव समुदाय से होने के चलते राजनैतिक बनना तय था। आज जैसे ही फरियादी लौटकर आया उसने अपने चार ट्रेक्टर बालों के साथ पुलिस पर असुनवाई का आरोप लगाते हुए कोल्ड स्टोर के पास ही हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे है। और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। परंतु अभी तक चक्काजाम खुल नहीं पाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!