आकाशीय बिजली गिरी: एक की मौत,चार झुलसे

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बघेदरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि महिला व बच्चों सहित चार झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बघेरी गांव में परिवार के सदस्य घर पर लोहे की टीनशेड के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान आसमान में गरज चमक के साथ बिजली चमकी और टीनशेड के ऊपर गिर गई। नीचे बैठे जितेन्द्र पुत्र कल्ला आदिवासी उम्र 32 साल की मौत हो गई है। 

जबकि युवक देशराज, महिला सीमा आदिवासी दो बच्चे मोहित और रोहित झुलस गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करैरा अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!