जनपद पंचायत बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोटिस

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा जनभागीदारी योजना, बीआरजीएफ योजना एवं विधायक निधि योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने की वास्तविक वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर जनपद पंचायत बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश शाक्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनभागीदारी योजना के तहत ग्राम पंचायत ठाटी में मैसोनरी चैक डैम निर्माण गागोनी, ग्राम पंचायत रन्नौद में सीसी खरंजा निर्माण, बीआरजीएफ योजना के तहत ग्राम पंचायत बामौरकलां, लालपुर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण, ग्राम पंचायत विजयपुरा में पंचायत भवन निर्माण एवं आंगनवाड़ी भवन निर्माण तथा विधायक निधि योजना के तहत ग्राम पंचायत खतौरा में मुसलमान मोहल्ले से स्कूल तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के पूर्ण होने की वास्तविक वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर उक्त कार्यवाही की गई है। 

समयावधि में नोटिस का जवाब न देने पर संबंधित के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!