युवा मोर्चा: कार्यकर्ताओं की निष्ठा जांचने तपती दोपहर में बुलाया

0
शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कामकाजी बैठक नोतपा की तपती दोपहर 2 बजे  बीजेपी कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमे जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मैं चाहता तो आज की इस बैठक को दोपहर की बजह शाम को भी रख सकता था परंतु मैं ये देखना चाहता था कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी कहीं इस तपती हुई दोपहर को देखकर घर मे ना बैठ जाये। परन्तु युवा मोर्चा का हर पदाधिकारी अपने काम एवं कर्तव्य के लिए इतना तत्पर रहता है कि इस तपती हुई दोपहर में भी वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने यहाँ उपस्तिथ हुआ है, इसके लिए मैं आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ। 

भाजयुमो जिला पदाधिकारी एवं नगर मण्डल अध्यक्षो समेत बैठक हुई जिसमें चलो पंचायत अभियान के सफल आयोजन के लिए समस्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं दी और आगामी प्रोग्रामों के विषय पर चर्चा एवम रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री संजय कुशवाह , जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, डॉ सतीश भार्गव, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा ,अजय रघुवंसी, नगर मण्डल अध्यक्ष शिवपुरी गिर्राज शर्मा, बैराड़ से मनीष बंसल, पोहरी से शुभम शर्मा , खनियाधाना से रईश यादव, बामौर कला से देवेंद्र यादव एवं शिवपुरी से सोनू कुशवाह , अनुज शर्मा , भास्कर राठौर , त्रिलोक सिंह पटेल, अनिल राठौर ,मि_ू जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!