शिवपुरी। जिले के करैैरा थाना क्षेत्र के विलैया पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रेक्टर ने बाईक सबार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सबार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए करैरा उप स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र रघुवीर लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ौदा अपने दोस्त छोटू पुत्र मलखान लोधी निवासी हाथरस को कक्षा 10वीं का सप्लीमेंट्री का पेपर दिलाने शिवपुरी लाया था। सामाजिक विज्ञान का पेपर दिलाने के बाद दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।