शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खिरिया में एक किशोर ने घर में ही फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बाबूलाल पुत्र सकरा आदिवासी निवासी खिरिया ने पुलिस को बताया कि 1 जून को वह परिवार सहित सिद्ध बाबा पर पूजा करने के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ उसका 12 वर्षीय पुत्र लालाराम व बेटी मौजूद थे। कुछ देर बाद उनकी बेटी ने सूचना दी कि भाई ने फांसी लगा ली है। जिस पर परिजन घर पहुंचे और पूछा तो पुत्री ने बताया कि लालाराम ऊधम कर रहा था तो इसी बात को लेकर उसने डांट लगाई थी। इसके बाद वह नहाने चली गई। जब वह नहाकर आई तो देखा कि लालाराम ने कुंदे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बहन के डांटा तो भाई फांसी पर झूल गया
6/03/2018
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खिरिया में एक किशोर ने घर में ही फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बाबूलाल पुत्र सकरा आदिवासी निवासी खिरिया ने पुलिस को बताया कि 1 जून को वह परिवार सहित सिद्ध बाबा पर पूजा करने के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ उसका 12 वर्षीय पुत्र लालाराम व बेटी मौजूद थे। कुछ देर बाद उनकी बेटी ने सूचना दी कि भाई ने फांसी लगा ली है। जिस पर परिजन घर पहुंचे और पूछा तो पुत्री ने बताया कि लालाराम ऊधम कर रहा था तो इसी बात को लेकर उसने डांट लगाई थी। इसके बाद वह नहाने चली गई। जब वह नहाकर आई तो देखा कि लालाराम ने कुंदे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।